Categories: Uncategorized

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

 भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। फरवरीमहीने में डाक मंडल द्वारा एक विशेष अभियान ( डाक जीवन बीमा उत्सव) चलाया गयाजिसमें सोलन और सिरमौर जिले के 2065 लोगों के डाक जीवन बीमे कर 65 करोड़ रुबीमित राशि और 1.50 करोड़ प्रीमियम एकत्रित किया गया। जिससे सोलन डाक मण्डलहिमाचल प्रदेश परिमंडल में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला मण्डल बना है l इस डाक जीवन बीमा उत्सव में सभी अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किया गया lडाकजीवन बीमा न केवल सबसे पुरानी बीमा योजनाओं में से एक है, बल्कि यह पॉलिसी धारकों को उच्च बोनस , कम प्रीमियम प्रदानकरने के लिए भी जानी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। पूरे अभियान की विस्तृतरिपोर्ट अधीक्षक डाक मंडल सोलन संदीप धर्मानी द्वारा मुख्यातिथि मुख्य चीफ़ पोस्टमास्टरजनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल, संजय सिंह के समक्ष रखीसाथ में इस अभियान को किस तरह संचालित किया गया इसकी जानकारी भी दी गई l मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में शिरकत कर सोलन और सिरमौर जिले के लगभग 100 सेअधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया l            इस अवसर पर, मुख्य चीफ़ पोस्टमास्टरजनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल, संजय सिंह ने बताया कि डाक जीवन बीमा का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी सहायता प्राप्तशैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयोंके कर्मचारी, सूचीबद्ध कंपनियों के पेशेवर(डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए आदि), रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के कार्मिक।विभागद्वारा ग्रामीणक्षेत्रों के लिए ‘ग्रामीण डाक जीवन बीमा भी संचालित की जातीहै, ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी बीमा सुरक्षाका लाभ मिल सके। हमारा लक्ष्य हिमाचल के हर घर को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है lडिजिटल इंडिया के तहत अब प्रीमियम का भुगतान यूपीआई से भी किया जासकता है, जिससे ग्राहकों को और अधिक सुविधा हो रही है।उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपनी बचत को सुरक्षित करनेऔर परिवार काभविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए डाक जीवन बीमा से जुड़ें।अधिक जानकारी के लिए नजदीकीडाकघर से संपर्क करें या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएँ।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

20 seconds ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

8 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

11 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

21 hours ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

21 hours ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

22 hours ago