Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय आईटीआई छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

 पांवटा साहिब में एक 18 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दुखद खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान कर्ण शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शिलाई क्षेत्र के ‘नाया’ गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ पांवटा साहिब की एकता कॉलोनी में रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्ण शर्मा आईटीआई (ITI) का प्रशिक्षु था और उसका परिवार हाल ही में एकता कॉलोनी स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुआ था। परिजनों की मानें तो घर में किसी भी तरह का कोई तनाव या कलह नहीं थी फिर युवक ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इस पर संशय बना हुआ है। घटना से कुछ समय पहले तक घर का माहौल पूरी तरह सामान्य था और कर्ण के व्यवहार में भी कोई ऐसा बदलाव नहीं देखा गया जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा हो। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

14 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

14 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

14 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

21 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

22 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago