Categories: Uncategorized

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ),

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अप्रैल 2026 का वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चौहान ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर इन प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा ।

शेड्यूल के अनुसार, जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 21 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 7 और 22 अप्रैल की तारीखें तय की गई हैं। वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें 8 अप्रैल को केवल निजी वाहन, 9 अप्रैल को केवल कमर्शियल (ट्रांसपोर्ट) वाहन और 28 अप्रैल को सभी श्रेणियों के वाहनों की पासिंग होगी। पांवटा साहिब में ड्राइविंग टेस्ट 10 और 29 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक ही दिन यानी 4 अप्रैल को संपन्न होंगे। शिलाई क्षेत्र में 23 अप्रैल और कफोटा में 24 अप्रैल को वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह में 18 अप्रैल और सराहां में 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है, जहाँ आवेदक अपने वाहनों की पासिंग करवा सकेंगे और ड्राइविंग टेस्ट दे सकेंगे।

आरटीओ सोना चौहान ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुँचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक अपने साथ सभी मूल दस्तावेज (Original Documents), वाहन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र और विधिवत भरा हुआ लाइसेंस फॉर्म अनिवार्य रूप से लेकर आएं। टेस्ट और निरीक्षण कार्य का दायित्व मोटर वाहन निरीक्षक इंजीनियर विजय चौहान को सौंपा गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

43 minutes ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

2 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

4 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

9 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

19 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

22 hours ago