Categories: Uncategorized

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब प्रदेश में ईंधन की कीमतों पर पड़ा है।नई दरों के अनुसार, हिमाचल में नायरा के पंपों पर डीजल 5 रुपये महंगा होकर 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 84.59 रुपये था। वहीं पेट्रोल की कीमत भी 5 रुपये बढ़कर 99.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो पहले 94.81 रुपये थी। कंपनी ने ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।इस बीच प्रदेश में ईंधन पर सेस लगाए जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर सेस लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया है, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है।सरकार के अनुसार, प्रस्तावित सेस 1 पैसे से लेकर 5 रुपये प्रति लीटर तक हो सकता है। यह विधेयक अभी राज्यपाल की मंजूरी के लिए लंबित है। यदि इसे लागू किया जाता है, तो प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा सकती हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है और विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

18 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

42 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

3 hours ago