Categories: Uncategorized

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में सामान्य से करीब 82 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों तक भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है।हालांकि आज यानी बुधवार को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 27 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ जाएगा, जिससे केवल ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। लेकिन इसके बाद 28 मार्च से एक बार फिर मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।खासतौर पर 29 और 30 मार्च को पूरे हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के अन्य 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 hour ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

2 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

2 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

4 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

21 hours ago