Categories: Uncategorized

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला।

शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए 25 वर्षीय युवक की हत्या का पर्दाफाश किया है, जिसकी लाश 23 मार्च को बसंतपुर क्षेत्र में जमीन से खोदकर बरामद की गई।मामले के अनुसार, 15 मार्च 2026 को चतुरी राम निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) ने अपने बेटे राम प्रवेश राम के लापता होने की शिकायत थाना सुन्नी में दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उनका बेटा अपने 2-3 साथियों के साथ बसंतपुर में किराए के कमरे में रहकर आरसीसी निर्माण कार्य करता था और 3-4 मार्च से अचानक गायब हो गया था।पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और मोबाइल कॉल डिटेल व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अहम सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि होली की रात 3-4 मार्च को साथियों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद मुख्य आरोपी अरुण कुमार और उसके साथियों ने मिलकर राम प्रवेश राम का अपहरण कर हत्या कर दी।पुलिस ने 23 मार्च को उसी क्षेत्र से शव बरामद कर उसकी शिनाख्त करवाई। मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। इसी कड़ी में 25 मार्च को मुख्य आरोपी अरुण कुमार (31), निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

47 minutes ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 hour ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

1 hour ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

3 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

20 hours ago