नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को हरिपुरधार में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन हुआ। इसके अलावा विभिन्न जन-समस्याओं पर भी बैठक में गंभीर चिंतन हुआ।
डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा प्रस्तुत बजट हिमाचल को पीछे ले जाने वाला यानी “बैक गियर बजट” है। उन्होंने कहा कि 4000 करोड़ रुपये की कटौती, गारंटियों पर धोखा और विकास योजनाओं पर ब्रेक यह सब इस बजट की मुख्य विशेषताएं हैं और ऐसा बजट हिमाचल के इतिहास में कभी प्रस्तुत नहीं हुआ है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस सरकार केंद्र की मोदी सरकार को कोसने में लगी रही है और चौथे बजट की शुरुआत भी उसी मानसिकता के साथ की गई। जबकि सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश में चल रही अधिकांश योजनाएं केंद्र प्रायोजित हैं और प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के सहयोग से ही आगे बढ़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि बजट में कानून व्यवस्था को सुधारने, बढ़ते माफिया राज पर नियंत्रण, अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता और बंद किए गए संस्थानों को पुनः खोलने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उल्टा, सरकार द्वारा और संस्थान बंद करने के संकेत दिए गए हैं, जो प्रदेश की जनता के साथ सीधा धोखा है।
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियो जना चरण-1 की ओर…