Categories: Uncategorized

लूहरी परियोजना ने प्रभावितों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),


रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियो जना चरण-1 की ओर से संचालित विशेष स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में सीएसआर पहल के तहत प्रभावित ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर की आम जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर नित्थर में आयोजित हुआ, जिसमें स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक एवं गला), हड्डी रोग, नेत्र रोग और सामान्य चिकित्सा (मेडिसिन) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। स्वास्थ्य शिविर का संचालन सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 190 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 97 पुरुष और 93 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अतिरिक्त इसी कड़ी में तीसरा एवं अंतिम विशेष स्वास्थ्य शिविर प्रभावित ग्राम पंचायत नीरथ और शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में 27 मार्च को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
परियोजना प्रबंधन विवेक शर्मा ने दोनों प्रभावित पंचायतों के लोगों से आह्वान किया है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

56 minutes ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

1 hour ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

2 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

2 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

सड़क निर्माण साइट से लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…

3 hours ago