Categories: Uncategorized

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार भारत भूषण पुत्र राज कुमार निवासी मकान नं. 1301, वार्ड नं. 03, मुखर्जी पार्क, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर हरियाणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, चालक सुरेश कुमार पुत्र दीना नाथ निवासी वार्ड नं. 18, विश्वकर्मा कॉलोनी, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नाहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

इस संबंध में पुलिस थाना काला म्ब में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

10 hours ago

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

11 hours ago

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू

लाहौल (रंजीत लाहुली ,संवाददाता ), केलांग, 19 मार्च 2026। लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों…

11 hours ago

शिक्षा और संस्कृति के प्रभावों पर मंथन के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य…

11 hours ago

कॉलेज पहुंची, खुद को किया बंद… पालमपुर में छात्रा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप…

12 hours ago

सड़क पर खड़े थे, मौत पीछे से आई: ट्रक की चपेट में आया पटवारी

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब के धौलाकुआं नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में…

16 hours ago