Categories: Uncategorized

शिक्षा और संस्कृति के प्रभावों पर मंथन के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य विभाग द्वारा आइसीएसआर के सहयोग से “डिजाइनिंग इंक्लूजन: हेल्थ, एजुकेशन एंड कल्चर अंडर GST” विषय पर आयोजित की गई दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र दिनांक 19 मार्च 2026 को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। संगोष्ठी के दूसरे दिन के कार्यक्रम में पैरलल तकनीकी सत्रों के साथ ही एक प्लेनरी सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में करोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ पुष्पेंद्र व हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ राजेश धोरटा ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।
वेलीडिक्टरी सेशन में डॉ पूजा दुलटा ने संगोष्ठी का सार प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्य व संगोष्ठी की संरक्षक प्रोफेसर भारती भागड़ा ने बताया कि शोध को बढ़ावा देने की दिशा में महाविद्यालय समय – समय पर सेमिनार आयोजित करवाता रहता है और इसी कड़ी में वाणिज्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति पर जी एस टी के प्रभावों का सार इस संगोष्ठी में निकलकर आया है। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति को नैनो टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा और साथ ही इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को आज के युग की आवश्यकता बताया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में शोध प्रवृति को बढ़ावा देने के लिए बी कॉम तृतीय वर्ष से विभूति और दिव्या को बेस्ट रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आशीष कुमार और स्वाति कपिल को शोधार्थी वर्ग व राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन से डॉ भूषण आजाद को प्राध्यापक वर्ग से बेस्ट रिसर्चर से नवाजा गया।
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। बाह्य सलाहकार डॉ मोहम्मद शरीफ के साथ ही डॉ अनुपम वर्मा व डॉ रीना ठाकुर ने इस संगोष्ठी की आयोजक समिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन में डॉ आदित्य दुलटा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में ए पी जी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

4 minutes ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

20 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago