Categories: Uncategorized

कॉलेज पहुंची, खुद को किया बंद… पालमपुर में छात्रा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा का शव क्लासरूम के पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान तमन्ना उर्फ तनु (निवासी ढंडेरा, तिनबड़) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, छात्रा आज सामान्य दिनों से पहले कॉलेज पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह घर से अपने साथ दुपट्टा लेकर आई थी, जबकि कॉलेज की यूनिफॉर्म पेंट-शर्ट है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह पहले से मानसिक रूप से परेशान हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि छात्रा क्लासरूम में पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए बाथरूम गई और वापस लौटकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ समय बाद जब स्टाफ ने दरवाजा खोला, तो छात्रा को फंदे से लटका पाया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन कॉलेज पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छात्रा के मोबाइल फोन व हाल के व्यवहार की जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…

11 hours ago

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

11 hours ago

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

12 hours ago

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू

लाहौल (रंजीत लाहुली ,संवाददाता ), केलांग, 19 मार्च 2026। लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों…

12 hours ago

शिक्षा और संस्कृति के प्रभावों पर मंथन के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य…

13 hours ago

सड़क पर खड़े थे, मौत पीछे से आई: ट्रक की चपेट में आया पटवारी

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब के धौलाकुआं नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में…

18 hours ago