Categories: Uncategorized

सड़क पर खड़े थे, मौत पीछे से आई: ट्रक की चपेट में आया पटवारी

संध्या कश्यप नाहन।

पांवटा साहिब के धौलाकुआं नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पटवारी की मौत हो गई। यह हादसा पांवटा साहिब क्षेत्र में उस समय हुआ जब मृतक अपनी कार से सामान निकाल रहा था।जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह (40 वर्ष), निवासी कोडगा चांदनी, अपने पटवारखाना से काम खत्म करने के बाद धौलाकुआं में खड़े थे और अपनी निजी कार (HP-17J-4466) की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।मामले की पुष्टि एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…

11 hours ago

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

11 hours ago

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

12 hours ago

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू

लाहौल (रंजीत लाहुली ,संवाददाता ), केलांग, 19 मार्च 2026। लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों…

12 hours ago

शिक्षा और संस्कृति के प्रभावों पर मंथन के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य…

12 hours ago

कॉलेज पहुंची, खुद को किया बंद… पालमपुर में छात्रा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप…

13 hours ago