ब्यूरो रिपोर्ट।
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नशे के काले कारोबार से की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर बस स्टैंड के समीप स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर 303 में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे युवक अरुण भट्टी (निवासी जेल रोड, मंडी) और उसकी पत्नी पारुल गुलेरिया (निवासी द्रंग, कांगड़ा) के कब्जे से 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। गिरफ्तार युवक अरुण भट्टी, मंडी की कुख्यात चिट्टा सप्लायर महिला ‘मोमबत्ती’ का बेटा है। उक्त महिला के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अब बेटे और बहू की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क के फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे मुख्य सप्लायर कौन है। उन्होंने दोहराया कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यालयी…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना भक्ति का सफर उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब बाबा बालक…
संध्या कश्यप नाहन। माजरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहटों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में बदमाशों के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ऐतिहासिक शहर नाहन में बासड़े पर्व के अवसर पर शीतला…