Categories: Uncategorized

अब न जींस-टीशर्ट, न सोशल मीडिया पर खुली राय—सरकार का सख्त फरमान

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यालयी शिष्टाचार और डिजिटल व्यवहार को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार अब कर्मचारियों को तय ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा, वहीं सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी या गोपनीय जानकारी साझा करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों की अवहेलना करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।सरकार द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी कर्मचारी कार्यालय में साफ-सुथरे, सादे और पेशेवर कपड़ों में ही उपस्थित हों। पुरुष कर्मचारियों के लिए शर्ट-पैंट या ट्राउजर अनिवार्य किया गया है, जबकि महिला कर्मचारियों को साड़ी, सलवार-कमीज या अन्य शालीन फॉर्मल परिधान पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जींस, टी-शर्ट, कैजुअल वियर और भड़कीले पार्टी वियर पर रोक लगा दी गई है।ड्रेस कोड के साथ-साथ सोशल मीडिया को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नए नियमों के तहत कोई भी सरकारी कर्मचारी सार्वजनिक मंच पर सरकारी नीतियों पर निजी राय या नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकेगा। राजनीतिक या धार्मिक बयानबाजी से भी दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी सरकारी दस्तावेज या जानकारी को साझा करना गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये निर्देश केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 के तहत जारी किए गए हैं। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के अधिकारियों को इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार का मानना है कि इन कदमों से सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, गरिमा और प्रोफेशनल छवि को और मजबूत किया जा सकेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

4 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

6 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago