Categories: Uncategorized

ड्यूटी से लौट रहे सहायक अभियंता से मारपीट, सिर पर चोट, पुलिस ने मामला दर्ज किया

संध्या कश्यप नाहन।

माजरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान रणजीत सिंह पुत्र दया राम, निवासी गांव हीरापुर, डाकघर औहर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गिरीनगर पावर हाउस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 16 मार्च को रणजीत सिंह अपनी रात्रि ड्यूटी समाप्त कर पावर हाउस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे तीन व्यक्ति शराब पीते हुए दिखाई दिए। जैसे ही वह उनके पास से गुजरे, आरोपियों ने उनके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली।जब रणजीत सिंह ने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा, तो तीनों व्यक्ति उनसे उलझ पड़े। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रणजीत सिंह के सिर में चोट आई और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

23 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

23 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

23 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

23 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago