Categories: Uncategorized

नाहन में बासड़े पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यहां माता के दरबार में चढ़ाया जाता है बासा भोजन

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

ऐतिहासिक शहर नाहन में बासड़े पर्व के अवसर पर शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे और पारंपरिक रूप से बासा (रात का बना हुआ) भोजन प्रसाद के रूप में अर्पित किया। इस दिन विशेष रूप से संतान प्राप्ति और बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना की जाती है।चैत्र मास के पहले और दूसरे मंगलवार को यहां बड़ी संख्या में लोग माथा टेकने आते हैं। परंपरा के अनुसार, सोमवार को घरों में विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं और उन्हें रात 12 बजे के बाद मंदिर में चढ़ाया जाता है। इन प्रसादों में हलवा-पूरी, गुलगुले, गुड़ की भेली और चने की दाल प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। इसी कारण इस पर्व को “बासड़े” के नाम से जाना जाता है।मान्यता है कि नवविवाहित दंपति और छोटे बच्चों को यहां लाना विशेष फलदायी होता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता शीतला बच्चों को रोगों से बचाती हैं, उन्हें शीतलता प्रदान करती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मंदिर में आए लोगों ने बताया कि उनकी इस स्थान से गहरी आस्था जुड़ी हुई है और यहां आकर उन्हें मन की शांति व इच्छाओं की पूर्ति का अनुभव होता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

7 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

9 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

11 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago