Categories: Uncategorized

राजस्व मंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय निचार का  किया निरीक्षण

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता )

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का दौरा किया और विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के साथ बैठक की और विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा को और सुदृढ़ करने बारे गहनता के साथ विचार-विमर्श किया।

जनजातीय विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और जल शक्ति विभाग को सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के आवास में रह रहे बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया, उन्हें मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। 

इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने कैबिनेट मंत्री को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी और विद्यालय की समस्याओं से भी अवगत करवाया। 

इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने बारो एवं निचार ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों से भी सीधा संवाद किया और पुलिस के अधिकारियों को शाम के समय हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने को कहा व साथ ही नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। 

‌श्री जगत सिंह नेगी ने पलींगी के ‌ समीप बन रहे ‌ वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया तथा ‌ अधिकारियों को उसे समयबद्ध सीमा में ‌ पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए ‌ ताकि ‌ जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को राहत मिल सके। 

कैबिनेट मंत्री ने निगुलसरी सराय भवन में दुर्गम रूपी पंचायत के लोगों से भेंट की और लोगों ने राजस्व मंत्री का शिगारचा को नई पंचायत बनाने के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे  क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक निचार राज कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, उरनी ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल नेगी, कांग्रेस के आई.टी मीडिया प्रभारी मनोज नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह ढेहरु सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

10 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

14 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

16 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

18 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago