Categories: Uncategorized

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में संचालित सभी गैस एंजैसियों में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एल०पी०जी० की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही है।

उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलैंडर बुक करवाऐं।
उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलैण्डरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जिसमें एस एम एस (SMS), मोबाइल एप (Mobile App), मिस्ड काॅल (Missed call), व ओएमसी वेबसाइट (OMC website) पर जाकर कर सकते है।

उपायुक्त ने समस्त गैस एंजैसियों को निर्देश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस सिंलैंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलैंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या किसी समस्या का सामना करना पडे तो सम्बधित गैस एंजैसी या जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

55 minutes ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

2 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

6 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

6 hours ago

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

23 hours ago