Categories: Uncategorized

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला ऊना में बीते दो दिनों के भीतर चिट्टे के कारण दो युवकों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। मृतकों की उम्र महज 18 और 23 वर्ष बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता और भय का माहौल है।ताजा मामला हरोली क्षेत्र का है, जहां जननी के पास क्रशर रोड किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास एक मोटरसाइकिल, एक सिरिंज और कुछ अन्य सामान मिला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीती देर रात की है। सड़क किनारे पड़े युवक के शव को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान 18 वर्षीय सौरव निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि घटनास्थल से सिरिंज मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है और उनसे संपर्क किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। कई बार युवाओं को सुनसान स्थानों पर नशा करते हुए भी देखा गया है, जिससे समाज में चिंता का माहौल बना हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

5 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

20 hours ago

नाहन में पुलिस ने कार से 15.73 ग्राम चिट्टा और 10,450 रुपये नगद किये बरामद, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

सिरमौर (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

21 hours ago

लाहौल–स्पीति की राजनीति में मजबूत जनाधार वाले नेता डॉ. रामलाल मार्कंडा

केलांग (रंजित लाहोली, संवाददाता ), डां रामलाल मार्कंड़ा एक बार फिर लाहौल–स्पीति की राजनीति में…

21 hours ago

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…

1 day ago

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद, बीबीएन के उद्योग व होटल कारोबार पर संकट

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…

1 day ago