शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्य सभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के उपरान्त राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होने विधान सभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने निर्विरोध नव-निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि अनुराग शर्मा सांसद के रूप में भारतीय सदन में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0 हर्ष वर्धन चौहान, आयुष मंत्री हि0प्र0 सरकार यादविन्द्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप राठौर तथा मलेन्द्र राजन भी मौजूद थे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर…
किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दक्षिण अफ्रीका के भारत में उच्चायुक्त प्रो0 अनिल सूकलाल…
शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) की टीम को 150 बिलियन यूनिट के संचयी विद्युत उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, एनजेएचपीएस ने आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पार करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा नेशनल पावर ग्रिड को सुदृढ़ बनाने में अपनी अहम भूमिका को मजबूत करने की पुष्टि की। इस अवसर पर…