Categories: Uncategorized

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शामती निवासी ठेकेदार नरेश कुमार ने 24 फरवरी 2026 को पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को ओच्छघाट में काम समाप्त करने के बाद वे मिक्सर मशीन और छह लोहे के चैनल लेकर अपने घर धरांजटी जा रहे थे। मझगांव के पास वाहन खराब होने पर उन्होंने सामान सड़क किनारे उतार दिया और मरम्मत के लिए बाईपास चले गए।

14 और 16 फरवरी तक सामान सुरक्षित मिला, लेकिन 17 फरवरी को मौके पर पहुंचने पर छह लोहे के चैनल गायब पाए गए। चोरी की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर 26 फरवरी को पिंजौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अभिषेक (23) और अक्षय (24) के रूप में हुई है। चोरी किए गए छह चैनल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सामान छोड़ने सोलन आए थे और वापसी में सड़क किनारे पड़े चैनल उठा ले गए। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

1 hour ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

2 hours ago

सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई — दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 26.02.2026 को श्रीमति इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला…

2 hours ago

एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित

केलांग (रंजित लाहौली, संवाददाता ), जिला लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी…

5 hours ago

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

21 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

21 hours ago