केलांग (रंजित लाहौली, संवाददाता ),
जिला लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) केलांग कुनिका एकर्स को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलव है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में कुनिका एकर्स एसडीएम केलांग अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाई थी, जिन्हें आज यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन व 21- लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रदान किया गया है। एसडीएम केलांग के नेतृत्व में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे मतदाता रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण प्रशासनिक टीम की समर्पित कार्यशैली और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रहेगा।
एसडीएम केलांग ने इस उपलब्धि का श्रेय निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम मतदाताओं के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लाहौल-स्पीति के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
इस अवसर पर कार्यावाहक तहसीलदार निर्वाचन विकास कुमार उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…