नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में मार्च 2026 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 24 मार्च को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 18 मार्च को होंगे।
वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 7 और 25 मार्च रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 19 मार्च को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 3 मार्च को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई और कफोटा में 27 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। संगड़ाह में पासिंग और ड्राइविंग का आयोजन 20 मार्च को होगा।
इसके अलावा सराहां में 5 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आरटीओ सोना चौहान द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…