Categories: Uncategorized

सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई — दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

दिनांक 26.02.2026 को श्रीमति इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.) द्वारा थाना देहा में उपस्थित होकर एक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया।
शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री दिनांक 25.02.2026 को लगभग दोपहर 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से विस्तृत पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान उक्त नाबालिग को कोटखाई क्षेत्र के कोकूनाला में उसकी बड़ी बहन के कमरे में सुरक्षित पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को कोकूनाला (कोटखाई) से थाना लाकर विधिवत उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
तस्दीक के दौरान यह पाया गया कि नाबालिग आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, जबकि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उसकी माता उसे आगे नहीं पढ़ा पा रही थी। इसी कारण वह अपनी बड़ी बहन के पास कोकूनाला चली गई थी, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिग के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना घटित नहीं हुई है।
जिला पुलिस शिमला द्वारा मात्र दो घंटे के भीतर नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की गई, जो पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का प्रमाण है

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

2 hours ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

2 hours ago

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…

2 hours ago

एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित

केलांग (रंजित लाहौली, संवाददाता ), जिला लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी…

5 hours ago

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

21 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

21 hours ago