Categories: Uncategorized

भगोड़ा आरोपी विनय कुमार कसौली से गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेशी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 23 फरवरी 2026 को आरोपी विनय कुमार (36 वर्ष), निवासी जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार, को कसौली क्षेत्र से दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 50/2026, धारा 209 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इससे पहले भी वर्ष 2019 में वाहन दुर्घटना के मामले में उसके खिलाफ धारा 279 और 337 भा.दं.सं. के तहत केस दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत किया जा चुका था, लेकिन ट्रायल के दौरान आरोपी बार-बार न्यायालय में पेश नहीं हुआ।

लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय ने 31 जुलाई 2025 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, जबकि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था।

गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 24 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

17 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago