शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ )
शिमला। छात्र राजनीति से अपनी अलग पहचान बनाने वाले शुभम वर्मा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जमीनी स्तर से कार्य करते हुए उन्होंने छात्र हितों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
पूर्व में शिमला जिला अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके शुभम वर्मा को आम छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद आज शुभम वर्मा ने प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं की भागीदारी, संगठन की आगामी रणनीति और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने शुभम वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा जताई कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं शुभम वर्मा ने कहा कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती से सरकार और संगठन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
प्रदेश राजनीति में शुभम वर्मा की यह नई भूमिका युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण के रूप में देखी जा रही है।
शिमला (विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
बिलासपुर (मंदीप राणा , संवाददाता ), दिनांक 14.04.2026 को कृष्ण कुमार Forest गार्ड बीट जकातखाना…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…