Categories: Uncategorized

बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान, पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोटें पाई गईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव छितावर पो0 किरतपुर तह0 व जिला बिजनौर उ0प्र0 के रूप में हुई है, जिसका पिछली रात कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, एफएसएल टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। बद्दी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

2 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

24 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 days ago