Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU की टीम 12 फरवरी को पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त एवं गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बिन्दर कुमार पुत्र जगत राम, निवासी गांव निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.), अपने ट्रक नंबर HP71-4471 में बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि वह हरियाणा के जगाधरी की ओर से भुक्की की खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3 किलो 14 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में जांच कर रही है।पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago