भरमौर ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ),
भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुणहकोठी के सामरा गांव में भारी बर्फबारी के चलते आज एक तीन मंजिला मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त घर के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। मकान में रहने वाले पशु भी बाहर आंगन में थे, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान लता कुमारी पत्नी अशोक कुमार का था, जो भारी बर्फबारी के कारण पूरी तरह जमींदोज हो गया। मकान गिरने से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार को पड़ोसियों के घर शरण दी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत रुणहकोठी के प्रधान शुभ करण ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी सूचना मोबाइल के माध्यम से प्रशासन को दे दी गई है।गौरतलब है कि मंगलवार को क्षेत्र में तीन से चार फीट तक भारी बर्फबारी हुई है। इससे पहले भी इसी पंचायत में 23 जनवरी की रात को आई भयंकर आंधी-तूफान के कारण चार मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।पीड़ित परिवार और ग्राम पंचायत प्रधान ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने तथा मौके पर निरीक्षण कर उचित सहायता देने की मांग की है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…