Categories: Uncategorized

ठियोग में पहली बार PIT NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी हिरासत में

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
एसएसपी शिमला के दिशा-निर्देशन में उपमंडल ठियोग में नशा तस्करी के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए PIT NDPS एक्ट (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) के तहत तीन व्यक्तियों को प्रारंभिक तौर पर 3 माह की निरोधात्मक हिरासत में लिया गया है।
ठियोग क्षेत्र में यह पहली बार है जब PIT NDPS अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को गृह विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में, पुलिस द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को PIT NDPS एक्ट की धारा 3(1) के अंतर्गत विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया—
गिरफ्तार आरोपी:
रंजन शर्मा, पुत्र श्री अशोक शर्मा
निवासी: गांव दलसर, डाकघर व तहसील कोटखाई, जिला शिमला
आयु: 35 वर्ष
आर्यन, पुत्र सुभाष
निवासी: गांव मिहानी, डाकघर रावल क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला
आयु: 22 वर्ष
विशाल शर्मा, पुत्र श्री रमेश शर्मा
निवासी: गांव शिल्लू, डाकघर व तहसील ठियोग, जिला शिमला
आयु: 25 वर्ष
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

5 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

19 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago