Categories: Uncategorized

108 कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के गेट पर ही करवाई सफल डिलीवरी, महिला ने दिया बेटे को जन्म

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),

जिला सिरमौर में 108 आपातकालीन सेवा इन दिनों “जीवनदायिनी” की मिसाल बन चुकी है। शिलाई और राजपुर के बाद, आज बुधवार  सुबह नाहन में भी 108 कर्मियों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सफल प्रसव करवाया। यह जिले में पिछले कुछ ही समय के भीतर सामने आया तीसरा बड़ा मामला है, जिसने विभाग की कार्यकुशलता पर मुहर लगा दी है।ताजा मामले के अनुसार, शिलाई क्षेत्र की 22 वर्षीय मीनाक्षी को पांवटा साहिब अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यह उनका पहला प्रसव था और स्थिति काफी नाजुक थी। 108 एम्बुलेंस के EMT नरेश चौधरी और पायलट संजय महिला को लेकर नाहन अस्पताल पहुंचे ही थे कि मेडिकल कॉलेज के गेट के समीप प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। अस्पताल के भीतर ले जाने का समय न देख, EMT नरेश चौधरी ने तुरंत मोर्चा संभाला और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। मीनाक्षी ने एक स्वस्थ सुंदर बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों मेडिकल कॉलेज नाहन में सुरक्षित हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

48 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

1 hour ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

2 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago