Categories: Uncategorized

चिट्टे के नशे में दोस्त को मृत समझकर कार सहित खाई में धकेला, मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल से नशे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिट्टे का सेवन करने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को मृत समझ लिया और सबूत छिपाने की नीयत से उसके शव को उसी की कार में डालकर वाहन को गहरी खाई में धकेल दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार यह मामला चिड़गांव थाना क्षेत्र का है। डाकघर खाबल के देनवारी गांव निवासी अरुण चौहान (35) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की शाम उसका भाई मुकेश चौहान उर्फ गोल्डी अपने दोस्त रोहित राठौर उर्फ संजू (32) के साथ संधासु रोड स्थित उसके घर गया था। वहां दोनों ने चिट्टे का सेवन किया।23 जनवरी की सुबह जब मुकेश काफी देर तक नहीं उठा, तो रोहित राठौर ने उसे मृत मान लिया। इसके बाद आरोपी ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद रोहित ने मुकेश के शव को उसकी ही कार में रखा और अपने घर से करीब नौ किलोमीटर दूर धमवाड़ी क्षेत्र की ओर ले गया। वहां कार सहित शव को जानबूझकर गहरी खाई में धकेल दिया, ताकि यह मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो।इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

2 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

16 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago