Categories: Uncategorized

एलएचईपी-1 ने 77 वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया–लूहरी परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ),


एलएचईपी-1, बायल के प्रशासनिक भवन परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विवेक शर्मा ने एलएचईपी-1 परिवार के समस्त सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ, जहाँ शासन व्यवस्था जनता ‌द्वारा, जनता के लिए और जनता के हित में संचालित होती है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए लोकतंत्र की मूल भावना-कर्तव्य, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व पर बल दिया। श्री शर्मा ने एलएचईपी-1 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आहवान किया कि वे संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करें तथा अपने दायित्वों का दृढ़ संकल्प एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र निर्माण में सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एलएचईपी-1 इस दिशा में निरंतर योगदान दे रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत अंतर-विभागीय तिरंगा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मा ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया और समारोह को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी, संविदा कर्मी तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

3 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago