Categories: Uncategorized

एसजेवीएन की रामपुर में गणतंत्र धूमधाम के साथ मनाया गया


रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

रामपुर जल विद्युत परियोजना, बायल में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण एवं उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। समारोह के दौरान सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी ऐतिहासिक यात्रा प्रारंभ की, जो आज भी हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम ‘वंदे मातरम्’की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि रामपुर एचपीएस ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए 08 दिसंबर 2025 को 1878.08 मिलियन यूनिट की सबसे तीव्र डिज़ाइन एनर्जी हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रामपुर एचपीएस को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025 के एनएससी सेफ्टी अवार्ड के अंतर्गत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’से सम्मानित किया गया है।

परियोजना प्रमुख ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों तथा स्थानीय समुदायों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में आंतर-विभागीय समूहगान प्रतियोगिता “तिरंगा” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामपुर एचपीएस के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों एवं सीआईएसएफ कार्मिकों द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें कुल 08 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख द्वारा विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

4 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

5 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

5 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

7 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

7 hours ago