Categories: Uncategorized

सिरमौर पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेजों के किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

पुलिस थाना सदर नाहन ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 22.01.2026 की रात्रि पुलिस थाना नाहन में 112 हैल्पलाईन से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड के साथ एक गाडी खडी है जिसमें एक लडका व लडकी बैठे है। जिस पर पुलिस ने मौक पर जाकर जायजा लिया । तस्दीक के दौरान पुलिस ने लिंक रोड जोगनवाली नाहन में एक गाडी न0 UP16EF-7194 सडक किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई मिली जिसको चैक करने पर गाडी की चालक सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछने पर अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्व0 श्री आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नं0-901, टावर नं0 1, जे, पी0 कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोइडा, जिला गौतम बुद्ध नगर , उत्तर प्रदेश व साथ वाली सीट में एक महिला बैठी थी जिसने पूछने पर अपना नाम कखग निवासी उज़्बेकिस्तान बतलाया। तस्दीक के दौरान उपरोक्त महिला के पास भारत का विजा व वैध पासपोर्ट नहीं पाया गया ।इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 14 Foreigners Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

15 minutes ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

14 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

23 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

23 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago