किन्नौर( ब्यूरो रिपोर्ट ) ,
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 से 26 जनवरी, 2026 को किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 24 जनवरी, 2026 को पूह विकास खण्ड की मूरंग तहसील के रिस्पा पंचायत के स्कीबा गांव में ट्रक पार्किंग मैदान में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें।
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 25 जनवरी, 2026 को पंचायत भवन तेलंगी, महिला मंडल भवन तरखवा तथा सामूहिक सेवा केन्द्र तेलंगी का उद्घाटन करेंगे व जन-समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरान्त राजस्व मंत्री अपने गृह क्षेत्र कल्पा में बौद्ध मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
जनजातीय विकास मंत्री 26 जनवरी, 2026 को रिकांगपिओ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क व पार्किंग स्थल एवं टैक्सी स्टैंड के नजदीक पोर्टा केबिन का उद्घाटन करेंगे तथा आई0टी0बी0पी0 मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा 27 जनवरी, 2026 को शिमला वापसी करेंगे ।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…