Categories: Uncategorized

86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने की शिरकत व स्थायी समिति की बैठक में हुए शामिल।

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

19 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा नवाबों के शहर लखनऊ में आयोजित 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिती में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीवेन पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य सभा उप- सभापति डॉ0 हरिवंश, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां तथा अन्य राज्य विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारी उपस्थित थे। उससे पूर्व पूर्वाह्न 10:00 बजे विधान मण्डलों के  सचिवों के 62वें सम्मेलन का भी शुभारम्भ किया गया जिसमें विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी भाग लिया।

सम्मेलन आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने पुराने दिनों की याद को ताजा करने हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय का दौरा किया तथा यहाँ बिताए गए महत्वपूर्ण लम्हों का स्मरण भी किया। 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उदघाटन से पूर्व उतर प्रदेश विधान सभा के समिति कक्ष नं0 18 में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता लोक  सभा अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के चेयरमैन ओम बिरला द्वारा की गई। समिति के स्थायी सदस्य होने के नाते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया तथा 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में चर्चा हेतु लाए जाने वाले विषयों को अन्तिम रूप दिया गया।

समिति द्वारा चर्चा के लिए तीन विषयों क्रमश: “पारदर्शी, कुशल एवं नागरिक-केन्द्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रोद्योगिकी का उपयोग”, “दक्षता बढ़ाने और लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने के लिए विधायकों की क्षमता निर्माण” तथा  “जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही” को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन विषयों पर 20 व 21 जनवरी  को पीठासीन अधिकारियों द्वारा अलग-अलग 8 सत्रों में गहन मंथन किया जाएगा तथा इसे प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली की मजबूती के परिपेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान सत्रों का संचालन भी करेंगे तथा इन सभी विषयों पर 20 व 21 जनवरी को अपना सम्बोधन भी देंगे।

स्थायी समिति की बैठक के दौरान अपने सम्बोधन द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना का आतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया तथा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्हें अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की।  

Himachal Darpan

Recent Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

27 minutes ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

2 hours ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 hours ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

16 hours ago

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

23 hours ago