Categories: Uncategorized

उपमंडल स्तर और सभी पोलिंग स्टेशन पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस – उपायुक्त

शिमला(विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),

25 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 2026 का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल के हाथों सम्पन होगा। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन नए मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता की सहभागिता जरूरी है इसलिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन उपमंडल स्तर और जिला के सभी पोलिंग स्टेशन पर भी किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि समारोह में 06 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किये जायेंगे, जिसमें 62-कसुम्पटी, 63-शिमला तथा 64-शिमला ग्रामीण से 02-02 नए मतदाता शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक मतदाता और दिव्यांग मतदाता को समारोह में लाने और वापिस ले जाने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 जिला निर्वाचन अधिकारी, 06 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 03 बेस्ट इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारी और 03 स्टेट आइकन को भी सम्मानित किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए चुनावी प्रक्रिया से सम्बंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा ताकि सफल समारोह का आयोजन हो सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

13 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

13 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

14 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

14 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

16 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

16 hours ago