Categories: Uncategorized

किन्नौर जिला से भरे जाएंगे मशीन आपरेटर के 100 पद

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी,संवाददाता),


जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में औरो वीविंग मिल्स ( इकाई वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड ) साई रोड बद्दी हि0प्र0 द्वारा लडकों व लडकियों के लिए मशीन ऑपरेटर के 100 पद के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन्होनें आई0टी0आई0 किया है उनके लिए फीटर क 5 पद, इलेक्ट्रॉनिक के 2 पद, सिलाई तकनीक, कडाई, व फैशन डिजाइनिंग के 50 पद तथा दसवीं व बारहवीं कक्षा पास लिए 43 पद भरे जाएगें।
सुरेन्द्र सिंह बिष्ट इन पदों के लिए वेतन 12,750 रुपए प्रतिमाह होगा तथा लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा की उपल्बध करवाई जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिर्वाय है तथा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वे आवेदक सम्बंधित साईट  eemis.hp.gov.in  में जा कर आनलाईन पंजीकृत कर सकते है और अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 29 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में प्रातः 10ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 88947-19920 या 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
                   

Himachal Darpan

Recent Posts

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

3 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

12 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

12 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

15 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

1 day ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago