Categories: Uncategorized

ढली थाना क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

थाना ढली थाना में FIR नंबर 04, दिनांक 15 जनवरी 2026, धारा 103(1) BNS (302 IPC) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला शिकायतकर्ता भगत शाही पुत्र स्व. दलबहादुर शाही, निवासी गांव जुमला हूपला, जिला जुमला (नेपाल) के बयान पर दर्ज हुआ है।

शिकायत के अनुसार राजकुमार (नेपाल निवासी) और भानु भक्त (नेपाल निवासी) कुफरी के पास एक कमरे में साथ रह रहे थे। दोनों स्थानीय ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करते थे। 15 जनवरी 2026 की रात, खाना खाने के बाद दोनों के बीच कमरे के अंदर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि राजकुमार बिस्तर पर गंभीर सिर की चोटों के साथ खून से लथपथ पड़ा था, जबकि भानु भक्त भी पास में घायल अवस्था में पड़ा था। दोनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं भानु भक्त का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। मामले की जांच निरीक्षक/एसएचओ ढली द्वारा की जा रही है

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago