Categories: Uncategorized

देवता को पुजारी के घर किया गया विराजमान ,परंपरा अनुसार लिया गया बड़ा फैसला

मंडी (नितेश सैनी,संवाददाता ),

जिला मंडी के आराध्य देवता बड़ा देव कमरुनाग, जिन्हें वर्षा के देवता के रूप में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा जाता है, से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और परंपरागत निर्णय सामने आया है। लंबे समय से क्षेत्र में बारिश न होने के चलते किसानों और बागवानों की बढ़ती परेशानी के बीच देव परंपराओं के अनुसार बड़ा देव कमरुनाग को अब पुजारी के हवाले कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत देवता के वर्तमान गूर देवी सिंह को गद्दी से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा न होने से कृषि और बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश की कामना को लेकर पहले चरण में धंग्यारा ग्लू में परंपरा अनुसार पूर्व गुरुओं द्वारा प्रतिदिन धूप जलाकर परते लिए गए, लेकिन इन प्रयासों के बावजूद वर्षा नहीं हुई। इसके बाद देवता कमेटी के सदस्य, भगतजन और सात गढ़ के लोग एकत्र हुए और आपसी सहमति से इस विषय पर लंबी व गंभीर चर्चा की गई।
चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परंपरा के अनुसार वर्तमान गूर देवी सिंह को गद्दी से हटाया जाए। देवता के कटवाल चेत राम ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि देवी सिंह को विधिवत रूप से गूर की पदवी से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए देर सायं देवता को देवी सिंह के घर से पुजारी बोधराज के घर ले जाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

जानकारी के अनुसार, देवी सिंह पिछले करीब तीन वर्षों से बड़ा देव कमरुनाग के गूर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, इस बार तय समय पर वर्षा न होने के कारण देव परंपराओं के अनुसार उन्हें गूर की गद्दी छोड़नी पड़ी। अब आगे से गोत निवासी पुजारी बोधराज देवता की पूजा-अर्चना करेंगे और बड़ा देव कमरुनाग उन्हीं के घर में विराजमान रहेंगे।

बता दे कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण पूरे क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। खेत सूख चुके हैं, फसलें बर्बादी के कगार पर हैं और बागवानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासी आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। देव आस्था से जुड़े इस निर्णय को लोग वर्षा की उम्मीद से जोड़कर देख रहे हैं और देवता से कृपा की कामना कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

3 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

7 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

18 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

18 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago