चम्बा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),
एस.पी.ओ. कल्याण संघ चम्बा की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कोटि में आयोजित की गई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर नरेण सिंह जरयाल को लगातार तीसरी बार निर्विरोध रूप से एस.पी.ओ. कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक के दौरान एस.पी.ओ. जवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेण सिंह जरयाल ने कहा कि एस.पी.ओ. जवान सीमित वेतन में अपने परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं। कम वेतन के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि एस.पी.ओ. जवानों को सम्मानजनक वेतन प्रदान किया जाए, जिससे वे अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना सकें और मानसिक तनाव से मुक्त होकर अपनी सेवाएं दे सकें। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी एकजुट होकर अपनी समस्याएं रखीं और सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संघ ने आगामी समय में अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…