Categories: Uncategorized

नाहन के रानीताल, प्रताप भवन, ढाबों मोहल्ला में 11 जनवरी को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन के डाइट संस्थान से सम्बंधित कार्यों को निपटाने के लिए 11 जनवरी दिन रविवार को संस्थान के आसपास के इलाकों रानीताल, प्रताप भवन, ढाबों मोहल्ला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन से सम्बंधित कार्य की पूर्ति हेतु नाहन शहर के रानीताल, ढाबों मोहल्ला एवं प्रताप भवन आदि क्षेत्र में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे अथवा कार्य पूर्ति तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह शट-डाउन पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो शट-डाउन को रद्द या स्थगित किया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि निर्धारित कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

8 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago