Uncategorized

किन्नौर जिला में शराब के ठेकों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक राशि वसूलने पर होगी सख्त कार्यवाही


 
रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ),

सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी कराधान जिला किन्नौर ऋषभ कुमार ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर के सभी आबकारी लाइसेंसियों को सख़्त निर्देश दिए गए हैं कि अपने शराब के ठेकों पर मूल्य दर सूची स्पष्ट और दिखाई देने वाले स्थान पर अनिवार्य रूप से लगाएं और किसी भी स्थिति में ग्राहक से अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक राशि न वसूली जाए।

उन्होंने बताया कि यदि निरीक्षण या शिकायत में किसी ठेके पर एमआरपी से अधिक वसूली पाई गई तो आबकारी नीति 2025-26 के अनुसार संबंधित लाइसेंस पर तत्काल एवं सख़्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें लाइसेंस निलंबन, रद्दीकरण और जुर्माना शामिल है, तथा विभाग निरंतर निरीक्षण करता रहेगा और किसी भी अनियमितता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित लाइसेंसी की होगी।

उन्होंने बताया कि शिकायत की स्थिति में ग्राहक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं— सहायक आयुक्त (आबकारी) जिला किन्नौर ऋषभ कुमार 7018101438, आबकारी अधिकारी कल्पा पप्पू कुमारी 8219830585, सहायक आबकारी अधिकारी निचार नरेश कुमार 9817140260 और सहायक आबकारी अधिकारी पूह राहुल ठाकुर 8219923150। अगर किसी ग्राहक को लगे कि ठेके पर उससे एमआरपी से ज़्यादा पैसा लिया गया है, तो वह तुरंत ऊपर दिए अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज करें।
                .

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago