अपराध /दुर्घटना

मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाला: ईडी अदालत ने दो प्रमोटरों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी किया घोषित

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत ने सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय के दो प्रमोटरों मंदीप राणा और उसकी मां अशोनी कंवर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, दोनों आरोपी वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और भारत में चल रही जांच व अदालती प्रक्रिया से लगातार बचते रहे। ईडी ने इस मामले में दिसंबर 2022 में मुख्य आरोपी राज कुमार राणा सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद जनवरी 2023 में विशेष अदालत ने अशोनी कंवर और मंदीप राणा को समन जारी किए, लेकिन इसके बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि मानव भारती विश्वविद्यालय के माध्यम से बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियां जारी की गईं। इस पूरे घोटाले में करीब 387 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए छिपाने का आरोप है। अदालत द्वारा भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के बाद अब आरोपियों की देश और विदेश में मौजूद लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है।

वहीं, ईडी की जांच के दायरे में अब इस घोटाले से जुड़े एजेंट भी आ गए हैं। जांच में सामने आया है कि फर्जी डिग्रियों की बिक्री से जुड़े कई एजेंटों ने आय से अधिक संपत्तियां बनाई हैं। ईडी अब तक 3 एजेंटों की 1.74 करोड़ रुपये की 7 संपत्तियों को अटैच कर चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago