Uncategorized

ठियोग में चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 17.560 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),

ठियोग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।आज पुलिस थाना ठियोग की टीम ने एएसआई अश्वनी और एएसआई रंजन सिंह के नेतृत्व में, कांस्टेबल बॉबी, हेमंत और अरुण के साथ मिलकर एक एनडीपीएस संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुनील उर्फ सोनू (38 वर्ष), पुत्र चेत राम, निवासी गांव जनोटी, डाकघर धमांदरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला के घर पर की गई।छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 17.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई शिमला पुलिस के “मिशन भरोसा” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाना है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी (आईपीएस) के नेतृत्व में बीते तीन वर्षों में शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 2000 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शिमला पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

13 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

14 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

14 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

14 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

16 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

16 hours ago