Uncategorized

परवाणू मारपीट मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेश होगा

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

पुलिस थाना परवाणू की पी.ओ. सेल टीम ने 25 दिसंबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ मोंटू (47 वर्ष), निवासी रतपुर कॉलोनी, पिंजौर (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसे पिंजौर–कालका क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी वर्ष 2018 में परवाणू में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की एक गंभीर घटना में शामिल था। उस समय प्रमोद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कसौली रोड चौक पर कुछ लोगों ने डंडों, तलवारों और पत्थरों से उनका रास्ता रोककर हमला किया था। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी सुखजिंदर सिंह बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 27 सितंबर 2025 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 26 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

6 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago