नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
रोटरी क्लब नाहन द्वारा पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सरकारी अभियान के अंतर्गत नाहन एवं आसपास के विभिन्न पोलियो केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे।इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत 21 दिसंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज, नाहन स्थित पोलियो केंद्र से की जाएगी। इसके पश्चात यह वितरण कालिस्थान मंदिर, हाउसिंग बोर्ड, अमरपुर मोहल्ला, पेट्रोल पंप क्षेत्र, विरोजा फैक्ट्री, आर्मी एरिया तथा अंतिम पड़ाव गाडा में स्थित सभी पोलियो केंद्रों पर किया जाएगा।जैन ने आगे बताया कि इस सेवा कार्य के अंतर्गत कुल लगभग 100 फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे, ताकि पोलियो अभियान में दिन-रात सेवा दे रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। रोटरी क्लब नाहन समाज कल्याण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…