Uncategorized

शिलाई के युवक की गोवा में समुद्र किनारे डूबने से मौत

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

शिलाई उपमंडल के गांव शरोग निवासी अभय धीमान पुत्र भीम सिंह की गोवा में समुद्र किनारे डूबने से मौत हो गई। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय धीमान पिछले काफी समय से गोवा में एक निजी होटल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से समुद्र किनारे गया हुआ था, जहां अचानक तेज लहरों की चपेट में आने से वह समुद्र में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व होटल स्टाफ द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन समुद्र की ऊंची लहरों और गहरे पानी के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। गांव शरोग के पूर्व प्रधान रति राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभय लंबे समय से गोवा में काम कर रहा था और करीब तीन महीने पहले ही घर आया था। उन्होंने बताया कि अभय के निधन की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व प्रधान ने यह भी बताया कि अभय का शव आज शाम तक चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago