सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी डग्शाई की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 17-12-2025 को पुलिस टीम चौकी क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए रवाना थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि केतन राव नामक युवक पंचकुला से भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन लेकर आया है और इसे MMM&CH में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की फिराक में है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान केतन राव पुत्र श्री प्रकाश चाँद, निवासी सुंदर नगर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.44 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में FIR संख्या 201/2025, दिनांक 17-12-2025, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की सप्लाई किन-किन लोगों तक कर रहा था और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…